राजधानी के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छठी कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना से सहमी छात्रा पिछले कई दिन से स्कूल नहीं जा रही थी।
पूछने पर छात्रा ने अपनी बहन को बताया कि उसके स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक छेड़छाड़ करता है और इसी वजह से वह डरी हुई तथा स्कूल नहीं जा रही है। इसके बाद मामले की शिकायत महिला समिति को दी की गई। महिला समिति ने सोमवार को इसके विरोध में स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया और शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मामले की सूचना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इसकी जांच शुरू की।
पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इस संबंध में आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी कुमार गांधी ने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले चिंताजनक : सोनिया
महिला समिति की सचिव सोनिया शबरवाल ने कहा कि बेशक प्रदेश सरकार ने बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा दिया है लेकिन स्कूलों में छात्राओं से इस तरह की घटनाओं से उनकी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा कि इस तरह की घटनाएं चिंताजनक है और इसको देखते हुए प्रदेश सरकार को ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए।