फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विकासनगर के निजी स्कूल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Sun, 20 Apr 2025 10:51 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक निजी स्कूल में रविवार सुबह करीब 3:40 बजे आग लग गई। 
विज्ञापन
निजी स्कूल में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मि स्कूल, लोअर विकासनगर में रविवार सुबह करीब 3:40 बजे आग लग गई। आग ने ऊपरी मंजिल को पूरी तरह चपेट में ले लिया और स्कूल का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत बुलाया गया, लेकिन सड़क और क्रॉसिंग पॉइंट पर खड़ी गाड़ियों के कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन


दमकल की गाड़ी स्कूल भवन तक नहीं पहुंच सकी, जिससे पाइप नीचे से ऊपर तक खींचकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग पर करीब 4:40 बजे काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। आग से स्कूल के दस्तावेज़, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जल गया है। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें