फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: टीहरा स्कूल की मंजरी वी महाजन को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Sat, 22 Aug 2026 10:17 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

महाजन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार आधारित शिक्षण, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों और प्रभावी विद्यालय नेतृत्व के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
टिहरा स्कूल की मंजरी वी महाजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर टीहरा (सीबीएसई) की प्रधानाचार्या मंजरी वी महाजन का चयन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। महाजन को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार आधारित शिक्षण, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों और प्रभावी विद्यालय नेतृत्व के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों में सुधार लाने तथा विभिन्न नवाचारों को लागू करने में उनके प्रयासों को व्यापक सराहना मिली है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उन्होंने कई उल्लेखनीय पहलें की हैं, जिनसे विद्यार्थियों और समुदाय में सकारात्मक संदेश गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए महाजन का चयन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। 5 सितंबर को राष्ट्रपति महाजन को पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें