फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Fire Incident: शिमला के झंझीड़ी में मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Thu, 19 Sep 2024 11:19 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजधानी शिमला के झंझीड़ी में चार मंजिला मकान का एटिक जल गया। सूचना मिलते ही माल रोड, छोटा शिमला और बालूगंज तीनों फायर स्टेशन से टीमें मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
शिमला के लोअर खलीनी के झंझीड़ी में कमरे में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के झंझीड़ी में देर शाम एक मकान में आग लग गई। इसमें चार मंजिला मकान का एटिक जल गया। इसमें लाखों की कीमत का सामान जल गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब पौने नौ बजे अग्निशमन विभाग को सूचना मिली की झंझीड़ी में बाबू राम के मकान में आग लग गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सूचना मिलते ही माल रोड, छोटा शिमला और बालूगंज तीनों फायर स्टेशन से टीमें मौके पर पहुंची। दकमल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर रात दस बजे तक काबू पा लिया। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अग्निशमन विभाग आकलन कर रहा है। मौके पर मौजूद छोटा शिमला अग्निशमन केंद्र अधिकारी भगत राम ठाकुर ने बताया कि आग पर काबू कर लिया है। प्रारंभिक जांच में लाखों का सामान जलने की सूचना है। भवन  की अन्य मंजिलों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें