फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानुपल्ली-बैरी रेललाइन: थापना के पास 2.2 लंबी किमी टनल के दोनों छोर मिले; दो साल में पूरा हुआ खोदाई का काम

Thu, 19 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

बधाई हो! भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन पर थापना स्थित 2.2 किलोमीटर लंबी टनल संख्या-14 के दोनों छोर मिल गए हैं। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी परियोजना में कुल 20 टनल बनाई जानी हैं। इस समय 17 टनलों का निर्माण चल रहा है। इसमें से 13 सुरंगों के दोनों छोर मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन पर टनल-14 के दोनों छोर मिले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन पर थापना स्थित 2.2 किलोमीटर लंबी टनल संख्या-14 के दोनों छोर मिल गए हैं। इस मौके पर ब्रेक थ्रू सेरेमनी हुई। चरण पांच में बन रही टनल की खोदाई करीब दो साल में पूरी की गई है। अब टनल में लाइनिंग सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। 

विज्ञापन


भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी परियोजना में कुल 20 टनल बनाई जानी हैं। इस समय 17 टनलों का निर्माण चल रहा है। इसमें से 13 सुरंगों के दोनों छोर मिल चुके हैं। टनलों का निर्माण कुल छह चरणों में किया जा रहा है। टनल नंबर-10 परियोजना की 3,800 मीटर सबसे लंबी टनल है। इसका निर्माण उपमंडल श्री नयनादेवी जी के मैहला में किया जा रहा है। तीन किलोमीटर से अधिक लंबी होने के चलते यह टनल डबल ट्यूब होगी यानी यहां दो समानांतर टनल बनाई जा रही हैं।

इसके अलावा महाबली में बनाई जा रही 2,900 मीटर लंबी टनल नंबर-8 की भी खोदाई चल रही है। वहीं, बिलासपुर से आगे बध्यात स्थित टनल नंबर-17 की खुदाई भी शुरू हो गई है। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल लाइन में पर टनलों के अलावा 26 बड़े पुलों का भी निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि भानुपल्ली से बैरी तक 62 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है। भानुपल्ली से हिमाचल की सीमा के पास पहाड़पुर तक 20 किलोमीटर के हिस्से पर मार्च 2025 तक रेल चलाने का लक्ष्य है। जबकि 2026 में बिलासपुर तक रेल पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें