फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एमआईएस के पूर्व इंजीनियर सोनी पर आय से अधिक संपत्ति में एफआईआर, पत्नी को भी बनाया आरोपी

Tue, 22 Sep 2026 05:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सीबीआई ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) मनाली के तत्कालीन असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर केके सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में शिमला में एफआईआर दर्ज की है। मामले में उनकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन
एफआईआर(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) मनाली के तत्कालीन असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर केके सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में शिमला में एफआईआर दर्ज की है। मामले में उनकी पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। सीबीआई जांच के अनुसार सोनी की ज्ञात वैध आय 39.43 लाख थी, जबकि 66.20 लाख रुपये की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई। यह उनकी ज्ञात आय से 167.88 फीसदी अधिक है। जांच में 1 जनवरी 2023 को दंपती के बैंक और पीपीएफ खातों में 33.44 लाख रुपये जमा मिले थे। 4 जुलाई 2026 तक उनकी कुल संपत्ति 1.26 करोड़ आंकी गई। सीबीआई के अनुसार सोनी की पत्नी रितु गृहिणी हैं और उनकी कोई स्वतंत्र आय या व्यावसायिक गतिविधि नहीं मिली है। इसके बावजूद आईडीएफसी बैंक में उनके नाम तीन एफडी में कुल 33 लाख रुपये जमा मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 जुलाई को रिश्वत के आरोप में पकड़ा था सोनी को
जनवरी 2026 में झांसी के मौजा पाली पहाड़ी में उनके नाम 14.67 लाख के दो भूखंड भी खरीदे गए। इन संपत्तियों में लगी रकम के स्रोत की जांच की जा रही है। कुल संपत्ति में 16.16 लाख रुपये का पीपीएफ, बैंक खातों की रकम, एफडी, बीमा पॉलिसियां, दोनों भूखंड और तलाशी में बरामद 9.60 लाख रुपये नकद शामिल हैं। सीबीआई अब यह भी जांच कर रही है कि पत्नी के नाम की संपत्तियों में सोनी की कथित अवैध कमाई का इस्तेमाल हुआ या नहीं। गौरतलब है कि सीबीआई ने 4 जुलाई को बिलों के निपटारे के एवज में 93 हजार रुपये रिश्वत लेते सोनी को मनाली स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया था। इससे एक दिन पहले सत्यापन के दौरान 40 हजार रुपये लेने का भी आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें