फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: ऑनलाइन शॉपिंग को टक्कर देने के लिए कारोबारियों ने गिराए रेट, अब ऑफलाइन ज्यादा सस्ता; चमका कारोबार

Fri, 17 Oct 2025 10:02 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

शिमला के कारोबारियों ने ऑनलाइन शॉपिंग को टक्कर देने के लिए कई उत्पादों के रेट गिरा हैं। शहर की ज्यादातर दुकानों पर अब ऑनलाइन के बराबर या उससे कम दाम पर मोबाइल, टीवी, हीटर आदि की बिक्री हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के त्योहारी सीजन में कई ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर चल रही सेल के बावजूद शिमला में इस बार मोबाइल और इलेक्ट्राॅनिक सामान का कारोबार चमक रहा है। कारोबारियों का दावा है कि पिछले तीन साल की तुलना में इस बार इन उत्पादों की खरीदारी बढ़ी है।

विज्ञापन


ऑनलाइन शॉपिंग को टक्कर देने के लिए शहर के कारोबारियों ने इन उत्पादों के रेट गिरा दिए हैं। शहर की ज्यादातर दुकानों पर अब ऑनलाइन के बराबर या उससे कम दाम पर मोबाइल, टीवी, हीटर आदि की बिक्री हो रही है। कई कारोबारी ग्राहकों को खुद ऑनलाइन रेट चेक करने और उसके बाद दुकानों से उससे कम दाम पर मोबाइल समेत दूसरे इलेक्ट्राॅनिक उत्पाद लेने को कह रहे हैं। इसके अलावा नामी मोबाइल कंपनियों ने भी अपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री की नीति में हल्का बदलाव किया है।

कारोबारियों के अनुसार कई नई सीरीज के स्मार्टफोन सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर ही उपलब्ध हैं। ये बाजार में नहीं है। इसी तरह कई स्मार्टफोन ऐसे भी हैं, जो सिर्फ ऑफलाइन ही दुकानों पर मिल रहे हैं। इस तरह इनका दामों को लेकर आपस में मुकाबला नहीं है। दुकानों के माध्यम से बेचे जा रहे मोबाइल में अब दुकानदारों को ज्यादा मार्जन मिल रहा है। ऑनलाइन को टक्कर देने के लिए दुकानदार इस मार्जन को कम कर रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि मुनाफा थोड़ा कम हुआ है, लेकिन इससे ग्राहक बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब ऑनलाइन के बराबर ही दाम: कारोबारी
शिमला व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं स्मार्टफोन विक्रेता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अब ऑनलाइन से भी सस्ते रेट पर मोबाइल सेट बाजारों में बेचे जा रहे हैं। लोगों का रुझान ऑनलाइन शॉपिंग से घटा है। इससे कारोबार बढ़ने लगा है। लोअर बाजार के स्मार्टफोन कारोबारी मोहिंद्र सिंह ने कहा कि ऑनलाइन में कई बार घटिया गुणवत्ता के उत्पाद लोगों को मिल रहे हैं। इन उत्पादों में किसी तरह की खराबी आ जाए तो लोग भटकते हैं। इसीलिए अब लोग दुकानों में आकर यह सामान खरीद रहे हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए दुकानदार भी सस्ते रेट पर उत्पाद बेच रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें