फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal BJP: भाजपा ने सात मोर्चों की प्रदेश कार्यकारिणी का किया गठन, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Fri, 17 Oct 2025 08:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal BJP: हिमाचल प्रदेश भाजपा ने सातों मोर्चों की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डॉक्टर राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सातों मोर्चों की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि इन टीमों का उद्देश्य पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को सशक्त बनाना है।

विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने नई प्रदेश टीम का गठन किया। इसमें मीनाक्षी राणा, रंजू रस्तोगी, सुमन ठाकुर, अनुराधा शर्मा, प्रतिभा कंवर और मीना ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया है। कमलेश कुमारी और सीमा चंदेल महामंत्री होंगी। सचिव का जिम्मा कमलेश मेहता, अंजना चंदेल, रविता भारद्वाज, किरण कौंडल, संध्या अग्रवाल और मनीषा सूद को सौंपा गया है। कार्यालय सचिव कमलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण छाजटा, सह कोषाध्यक्ष रीतू धमीर, कार्यालय सह सचिव शशि कमाल्टा को बनाया गया है।

मीडिया प्रभारी विनती शर्मा, मीडिया सह प्रभारी मधु सूद, रूपा शारदा, अंजना शर्मा, उर्मिला डोगरा और सत्यमेव जयते होंगी। मुख्य प्रवक्ता अंजना शर्मा, प्रवक्ता मंजू जरयाल, भानू कपूर, अनिता चौधरी, अनिता गर्ग, संजू शर्मा, सुषमा शर्मा, पूजा वालिया और प्रियंका अग्रवाल बनाई गई है। सोशल मीडिया संयोजक इंदू ठाकुर वैद्य, सोशल मीडिया सह संयोजक अमृता चौहान, सोनिया बंटा, कमलेश शर्मा और सीमा कन्याल होंगी। आईटी संयोजक कनिष्का चोपड़ा, आईटी सह संयोजक शीतल भारद्वाज, पूनम धीमान, कृष्णा ठाकुर, मीना कुमारी, शशि मल्होत्रा, सरोज ठाकुर और पूजा ठाकुर होंगी।

संजीव ठाकुर और ज्योति कपूर बनाए किसान मोर्चा के महामंत्री
भाजपा किसान मोर्चा की टीम में प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने बलवंत ठाकुर, रविंद्र परिहार, भागीरथ धरवाल, रामेश्वर शर्मा, राजेश ठाकुर और गोपाल जवैईक को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। महामंत्री संजीव ठाकुर और ज्योति कपूर बनाए गए हैं। सचिव प्रेम चौहान, कपूर सिंह वर्मा, संजय कपूर, बालम सिंह ठाकुर, पंकज शर्मा (हैप्पी), सतदेव शर्मा और दिनेश सिंह ठाकुर होंगे।

कार्यालय सचिव महेंद्र शर्मा, कार्यालय सह सचिव भीम सिंह, कोषाध्यक्ष हंसराज चंदेल बनाए गए हैं। मीडिया प्रभारी संदीप छिंटा, मीडिया सह प्रभारी संजय उपाध्याय, धनवीर सिंह, निहाल रफ्टा, अनित परहेट, आशीष, डॉ. हरीश शर्मा और प्रेम दत्त शर्मा होंगे। मुख्य प्रवक्ता संजीव शर्मा (टिंका), प्रवक्ता जोगिंद्र चौहान, कुलदीप शर्मा, कमल ठाकुर, रेणू कडैईक, आरती राणा, नरेंद्र ठाकुर और रणवीर सिंह सिपहिया बनाए गए हैं। सोशल मीडिया संयोजक गोविंद ठाकुर, सोशल मीडिया सह संयोजक मुनीष चौहान, अनिल चंदेल और संजना चौहान को बनाया गया है। आईटी संयोजक प्रणव शर्मा, आईटी सह संयोजक रविंद्र ठाकुर, हरीश कुमार ठाकुर, दिनेश ठाकोर और मधु चड्ढा होंगे।

रणजीत सिंह चौहान बने एसटी मोर्चा के कोषाध्यक्ष
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने देवराज चौधरी, नरेंद्र कुमार भट्ट, शांता कुमार, संतोष राज नेगी, राजेन्द्र बौद्ध और सर्वचंद गलोटिया, राजेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया है। कमल शर्मा को महामंत्री, नंद किशोर शर्मा, शांता कुमार नेगी, हेमराज डोगरा, ज्ञान सिंह, हंस राज, पुरषोतम और मनोज लारजे को सचिव बनाया गया है। कार्यालय सचिव जग्गो राम, सह सचिव वीना नेगी होंगे। कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, मीडिया सह प्रभारी पवन बीटन, मीडिया सह प्रभारी मुंशी राम शर्मा, सुनील कुमार, राज कुमार, सुनील नेगी, गुरबख्श सिंह और अनिल चौहान होंगे। मुख्य प्रवक्ता ओम प्रकाश शर्मा, प्रवक्ता प्रदीप सिंगटा, छेवांग दोरजे, विजेंद्र सूर्या, सोनम नमज्ञल, नीलम कुमारी ठाकुर और अभिनव होंगे। सोशल मीडिया संयोजक पप्पू ठाकुर, सोशल मीडिया सह संयोजक धर्मपाल को बनाया गया है। आईटी संयोजक संजीव शर्मा, आईटी सह संयोजक सुमन कुमार बनाए गए हैं।

राजेश घई को बनाया एससी मोर्चा का कार्यालय सचिव
अनुसूचित जाति मोर्चा की टीम में प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान के नेतृत्व में उपाध्यक्ष का जिम्मा गौरव कश्यप, चेतराम, प्रदीप सहोत्रा, तरसेम भारती, केवल कुमार, नरेश रावत और नंदराम कश्यप को सौंपा गया है। महामंत्री अजय कबीर और मोहन भारती बनाए गए हैं। सचिव मिलाप थीमान, मलकीयत सिंह, उर्मिला डोगरा, रूप लाल भट्टी, पुरषोतम भाटिया, अजय चौहान और पवन जस्सी होंगे। कार्यालय सचिव राजेश घई, मीडिया प्रभारी राजीव कुमार भल्ला, मीडिया सह प्रभारी हुकम राम बनाए गए हैं । मुख्य प्रवक्ता जगजीत बग्गा, प्रवक्ता अभिषेक इंदौरिया, सुंदर सिंह, पैने राम, पीएन चटवाल, नवनीत गोदियाल, जगत राम, मदन लाल, महेंद्र पाल, सतीश हेमटा, ओमप्रकाश हीर और तिलकराज को बनाया गया है। आईटी संयोजक राजकुमार होंगे।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चों को मिले जिला अध्यक्ष
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी बना दिए गए हैं। याकूब मोहम्मद को चंबा, जगदीप सिंह को कांगड़ा, काशम दीन को नूरपुर, हरपाल सिंह को पालमपुर, अनिल बोद्ध को लाहौल-स्पीति, युसुफ अली को कुल्लू, रफिक अली को मंडी, बशीर मोहम्मद को ऊना, मुनीर अख्तर लाली को बिलासपुर, गुरमीत सिंह सैनी को सोलन, परविंद्र सिंह चड्ढा को शिमला, कामिल मोहम्मद को सिरमौर और धर्मप्रकाश को किन्नौर का अध्यक्ष बनाया गया है। उधर, ओबीसी मोर्चा की टीम में योगराज मेहरा, नीलम चौधरी, राकेश मेहरा, राजीव सिंह कपूर चंद और पुनीत चौधरी को उपाध्यक्ष। सुभाष चौधरी और तिलक पटाकू को महामंत्री। रितेश पलयाल, पवन चौधरी, विकास कुमार, नरेश चौधरी, कैप्टन जयवीर चौधरी और कमल सैनी को सचिव और जगदीप सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें