फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक कैलेंडर किया जारी, 23 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

Tue, 14 Jul 2026 09:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि कैलेंडर के अनुसार 29 दिसंबर से 19 जनवरी 2027 तक 22 दिन का शीतकालीन अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) ने यूजी, पीजी और पीएचडी के विभिन्न सेमेस्टरों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। नए सत्र की नियमित कक्षाएं 23 जुलाई से शुरू होंगी। विद्यार्थियों के लिए कुल 95 शिक्षण दिवस निर्धारित किए गए हैं, जबकि एंड सेमेस्टर परीक्षाएं 22 दिनों तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि कैलेंडर के अनुसार 29 दिसंबर से 19 जनवरी 2027 तक 22 दिन का शीतकालीन अवकाश रहेगा। आठ राजपत्रित अवकाश और एक जिला स्तरीय अवकाश भी रहेगा। शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए शीतकालीन अवकाश के कुछ दिनों का समायोजन दिवाली अवकाश के साथ किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से सितंबर और अक्तूबर में सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

एचपीटीयू कैंपस में अगले सत्र से शुरू होंगे बीबीए-बीसीए कोर्स
 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) के कैंपस में शैक्षणिक सत्र 2027-28 से बीबीए और बीसीए के कोर्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों पाठ्यक्रमों की शुरुआत 30-30 सीटों के साथ करने की योजना बनाई है। प्रस्ताव को पहले वित्त समिति (फाइनेंस कमेटी) की बैठक में रखा जाएगा। एचपीटीयू हमीरपुर के अधिष्ठाता शैक्षणिक राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) की बैठक में अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही इन कोर्स को शुरू किया जाएगा। हालांकि फाइनेंस कमेटी और बीओजी के बारे में तिथियां निर्धारित नहीं हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें