फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सड़क हादसा: पीरनिगाह में बाइक रेहड़ी पलटी; दादी और पोते की माैत, परिवार के छह सदस्य घायल

Sat, 10 Oct 2026 10:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह क्षेत्र में शनिवार सुबह तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से पंजाब के कपूरथला निवासी एक बुजुर्ग महिला और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
पीरनिगाह में बाइक रेहड़ी पलटी। पांच घायल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के समीप शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। एक तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे और उसकी दादी की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान अखिल(3) और उसकी दादी जिलो कुमारी(65) पत्नी लाभिया निवासी भलथ, जिला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला और बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घायलों में एक महिला के सिर में फ्रेक्चर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

 पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने गया था परिवार
मिली जानकारी के मुताबिक, कपूरथला जिले के भलथ का एक परिवार शनिवार सुबह पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने आया था। दर्शन करने के बाद परिवार के सदस्य बाइक रेहड़ी पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। मंदिर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।  घायलों की पहचान लाड़ी(32), उसकी पत्नी हीना(30) सहित उनके बच्चों में अभय(10),लक्ष्य(9), आरव(3) और अरुण(2) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। एसपी ऊना सचिन हीरेमठ ने बताया कि हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें