फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: डिजिटल अरेस्ट कर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से 16 लाख रुपये ठगे, जानें पूरा मामला

Fri, 15 May 2026 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 कांगड़ा जिले में पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत बसकेहड़ क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से डिजिटल अरेस्ट कर शातिरों ने 16 लाख रुपये ठग लिए। 
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट(सांकेतिक)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत बसकेहड़ क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से डिजिटल अरेस्ट कर शातिरों ने 16 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने खुद को ट्राई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताया। पुलिस थाना भवारना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि व्यक्ति ने जानकारी दी कि 25 अप्रैल को उन्हें किसी का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताया। व्यक्ति ने कहा कि उनके आधार कार्ड से लिंक एक कैनरा बैंक एटीएम कार्ड नरेश गोयल नामक व्यक्ति के घर से बरामद हुआ है। वह इस मामले में संदिग्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि ईडी की टीम जांच में उनकी सहायता कर रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार 25 से 28 अप्रैल तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 4-5 कथित आईपीएस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। इस दौरान आरोपियों ने ईडी के चिह्न वाले कई दस्तावेज भेजे जिनमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश और सरकारी निर्देश होने का दावा किया गया। 27 अप्रैल को ठगों ने शिकायतकर्ता से उनकी संपत्ति और बैंक खातों की जानकारी मांगी और जांच पूरी होने तक संपत्ति और राशि सरकार के पास गिरवी रखने के लिए कहा। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि जांच पूरी होने के दो दिन के भीतर राशि वापस खाते में भेज दी जाएगी। शिकायतकर्ता ने आरटीजीएस के माध्यम से 16 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें