फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमवीर चक्र विजेता करेंगे परेड की अगुवाई

Sat, 25 Jan 2014 02:07 PM IST
अरुण कुमार गर्ग/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना का सर्वोच्च सैन्य सम्मान ‘परमवीर चक्र’ हासिल करने वाले कैप्टन संजय कुमार, ऑनरेरी कैप्टन बन्ना सिंह और नायब सूबेदार योगेंद्र यादव इस साल गणतंत्र दिवस परेड की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन


भारत के ये तीनों वीर सपूत परेड के दौरान खुली जीप में राष्ट्रपति को सलामी देते नजर आएंगे।

इसमें कैप्टन संजय कुमार जहां हिमाचल के रहने वाले हैं, वहीं ऑनरेरी कैप्टन बन्ना सिंह जम्मू और नायब सूबेदार योगेंद्र यादव यूपी से आते हैं।

सैन्य मेडल पाने के मामले में हिमाचल का रिकॉर्ड अब तक काफी बेहतरीन रहा है। प्रदेश के अब तक करीब 1159 जवान युद्ध अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। देश का पहला परमवीर चक्र हासिल करने का गौरव भी हिमाचल के मेजर सोमनाथ को जाता है।
विज्ञापन


कारगिल युद्ध में चार परमवीर चक्रों में से दो हिमाचल के कैप्टन विक्रम बत्रा (मरणोपरांत) और नायब सूबेदार संजय कुमार को मिले।

इसके अलावा प्रदेश के जवान अब तक दो अशोक चक्र, 51 महावीर चक्र, 18 कीर्ति चक्र, 89 शौर्य चक्र समेत 1159 अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें