फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: भाई बहन अब होंगे अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता, पढ़ाई जारी रखने के लिए ढाबों और दुकानों में किया काम

Thu, 05 Dec 2024 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग के रहने वाले भुपेंद्र और पुष्पा ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत को जारी रखा और अब जल्द ही इन्हें किसी सरकारी स्कूल में तैनाती दे दी जाएगी। इनकी कहानी काफी प्रेरणादायक है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
भाई बहन भुपेंद्र और पुष्पा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी ने क्या खूब कहा है कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता जनाब हौंसलों से उड़ान होती है। इसी बात को मंडी जिला के दो सगे भाई बहनों ने चरितार्थ करके दिखा दिया है। मंडी के इन भाई बहनों ने दिन रात कड़ी मेहनत करके अब अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता की परीक्षा को पास कर लिया है। मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग के रहने वाले भुपेंद्र और पुष्पा ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत को जारी रखा और अब जल्द ही इन्हें किसी सरकारी स्कूल में तैनाती दे दी जाएगी। इससे इनके माता पिता का नाम तो रोशन हुआ ही साथ ही इन्होंने समाज के तमाम अन्य युवाओं को भी एक प्रेरणा प्रदान की है।

विज्ञापन


दुकानों और ढाबों में काम किया
मंडी जिले की तहसील थुनाग के बनयाड़ गांव निवासी पेशे से किसान धनदेव के घर जन्मे इन दोनों भाई-बहन ने कड़ी मेहनत कर स्कूल में अंग्रेजी प्रवक्ता बनकर सफलता हासिल की है। दोनों भाई-बहन भूपेंद्र (27) और बहन पुष्पा देवी (29) अब प्रवक्ता बन गए हैं जिससे इनके पिता धनदेव और माता मघी देवी जो की एक गृहिणी हैं फूले नहीं समा रहे हैं। भूपेंद्र और पुष्पा देवी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरोल और लंबाथाच कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने बीएड करने के बाद दुकानों और ढाबों में काम किया और पढ़ाई जारी रखी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्होंने इसके लिए दिन रात कड़ी मेहनत की और जैसे कैसे अपनी पढ़ाई पूरी की जिसमें उनके परिवार का भी उन्हें हर संभव सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि उन्होंने दिन में परिवार की आर्थिक मदद के लिए मजदूरी की और देर रात तक पढ़ाई कर अपने लक्ष्य पर फोकस रखा। भुपेंद्र ने बताया कि उनका अभी हालहि में परिक्षा का रिजल्ट आया है जिसमें दोनों भाई बहन पास हुए हैं और उन्हें आने वाले समय में तैनाती का लेटर आएगा जिसके बाद वह देश के भविष्य को और निखारने का कार्य करेंगे। वहीं पुष्पा देवी ने बताया कि उन्होंने घर के काम काज में भी अपने परिवार का साथ दिया और अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। वहीं इनके माता पिता भी बच्चों की कामयाबी से बेहद प्रसन्न हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें