फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DBTL योजना बंद, सब्सिडी जोड़कर मिलेगा सस्ता सिलेंडर

Sat, 08 Mar 2014 12:05 PM IST
शिमला, हमीरपुर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने डीबीटीएल योजना बंद कर दी है। इसके निर्देश पेट्रोलियम कंपनियों के माध्यम से गैस एजेंसियों को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार से उपभोक्ताओं को पूर्व की तरह सब्सिडी वाले रेट पर सिलेंडर उपलब्ध होंगे। अब पूरी कीमत चुकाने और खातों में सब्सिडी स्थानांतरित करने का झंझट नहीं रहेगा। इसके लिए दो दिन शनिवार और रविवार को सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा।  

गैस एजेंसियों के साफ्टवेयर को पुराने सिस्टम साफ्टवेयर पर लाने के लिए 8, 9 मार्च को गैस की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। साफ्टवेयर ठीक रहा तो सोमवार से गैस की आपूर्ति नियमित कर दी जाएगी और प्रदेश के समस्त उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर ही गैस सिलेंडर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


यानी बाजार कीमत पर सिलेंडर खरीदने, सब्सिडी खाते में आने का इंतजार, बैंक खाते के नंबर देने और गैस उपभोक्ता संख्या को आधार से लिंक करवाने जैसी झंझट नहीं रहेगी। आधार लिंकेज न होने के कारण राज्य के हजारों उपभोक्ताओं को बाजार कीमत पर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा था।

बाद में सैकड़ों उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी नहीं पहुंची। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उपभोक्ता मार्च माह के अंत तक कुल 11 सिलेंडर ले सकेंगे। अप्रैल 2014 से मार्च 2015 से 12 सिलेंडर सब्सिडी पर उपलब्ध होंगे।

शहीद सुरजीत सिंह गैस एजेंसी हमीरपुर के प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि आईओसी से मेल प्राप्त हुई है। डीबीटी योजना को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। आईओसी के विक्रय अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि प्रक्रिया को पूरा करने में दो से तीन दिन का समय लग जाएगा। संभवत: सोमवार से उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर ही सिलेंडर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


फैक्स मिला है, 10 मार्च से सब्सिडाइज्ड रेट
शिमला। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने कहा कि केंद्र सरकार से एक फै क्स मिला है। हिमाचल सरकार ने इस मुद्दे को प्रमुखता से केंद्र के समक्ष रखा था। अब यह तय हुआ है कि 10 मार्च के बाद से गैस सिलेंडर सब्सिडाइज्ड रेट पर ही दिए जाएंगे। यह हिमाचल को बड़ी राहत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें