फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy Elite: धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 11 अक्तूबर से शुरू होगा रणजी का रण

Wed, 15 Jul 2026 06:20 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह,धर्मशाला।

सार

रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 के कार्यक्रम के अनुसार हिमाचल प्रदेश की टीम 11 अक्तूबर से हरियाणा के खिलाफ मैच खेलेगी।  हालांकि, बीसीसीआई अभी पहले चरण के मुकाबले के आयोजन स्थल की आधिकारिक घोषणा करेगी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 11 अक्तूबर से रणजी का रण शुरू होगा। रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 के कार्यक्रम के अनुसार हिमाचल प्रदेश की टीम 11 अक्तूबर से हरियाणा के खिलाफ मैच खेलेगी। हालांकि, बीसीसीआई अभी पहले चरण के मुकाबले के आयोजन स्थल की आधिकारिक घोषणा करेगी। हिमाचल प्रदेश के हिस्से आए चार घरेलू मुकाबले धर्मशाला में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


हिमाचल का पहला मुकाबला 18 से 21 अक्तूबर तक मौजूदा चैंपियन मुंबई के खिलाफ होगा। इसके बाद 2 से 5 नवंबर तक राजस्थान की टीम के साथ मैच खेला जाएगा। नए साल में 24 से 27 जनवरी 2027 तक उत्तराखंड और 1 से 4 फरवरी तक रेलवे की टीम धर्मशाला में हिमाचल से भिड़ेगी। प्रदेश की टीम को दो मुकाबले प्रतिद्वंद्वी टीमों के मैदान पर खेलने होंगे।

इनमें 26 से 29 अक्तूबर तक चंडीगढ़ और 17 से 20 जनवरी 2027 तक तमिलनाडु के खिलाफ मुकाबला शामिल है। इन मैचों के आयोजन स्थल संबंधित क्रिकेट संघ बाद में जारी करेंगे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि हिमाचल को इस बार चार रणजी मैच मिले हैं और यह सभी मुकाबले धर्मशाला में खेले जाएंगे। धर्मशाला में चार मुकाबले मिलने से हिमाचल की टीम को घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें