फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड: अब आईटीआई में भी निशुल्क आवेदन कर सकेंगे अभ्यर्थी, ऑनलाइन पोर्टल खुला

Tue, 14 Jul 2026 09:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अब संस्थानों में जाकर निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने सभी आईटीआई में यह सुविधा शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अब संस्थानों में जाकर निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने सभी आईटीआई में यह सुविधा शुरू कर दी है। यहां अभ्यर्थियों से आवेदन प्रक्रिया के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा और उनकी रुचि के अनुसार उपयुक्त ट्रेड चुनने में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई प्रवेश के लिए 13 जुलाई से ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त में आयोजित होगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि अब प्रदेश के सभी आईटीआई में आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। साइबर कैफे में जाने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें