फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण स्पर्धा में अंजलि प्रथम

विज्ञापन
उरनी में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान विजेताओं के साथ मुख्यातिथि - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। निचार खंड के उरनी गांव में संस्कृति क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि प्रो. सिकंदर कुमार नेगी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर लब के कोषाध्यक्ष शिव सिंह नेगी और गोपाल नेगी ने शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और पारंपरिक लोकगीत प्रतियोगिताएं शामिल रही। भाषण प्रतियोगिता अंजलि प्रथम ने स्थान हासिल किया जबकि विजेंद्र कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साहिल कुमार ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सनी देओल रहे। पारंपरिक लोकगीत में जिगर नेगी प्रथम, सौरभ प्राप्त दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आज हर युवा के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं और उन्होंने सनातन धर्म, वेद और ज्ञान शास्त्र को सही दिशा दी। इस अवसर पर क्लब के महासचिव तानजिन नेगी, सह सचिव अरुण कुमार, अजय कुमार और क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें