फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या देखने गया युवक लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 16 Nov 2022 12:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

युवक लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या देखने  गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर लवी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या देखने गया युवक लापता हो गया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही युवक की तलाश शुरू कर दी है। सर्च अभियान में एनडीआरएफ की टीम सहायता कर रही है। युवक की पहचान पंकज पुत्र भूपराम निवासी गांव तलना, डाकघर नोगली तहसील रामपुर बुशहर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार देर रात स्थानीय लोगों ने युवक को झाड़ियों में गिरे हुए देखा था। इसके बाद पुलिस ने युवकों की सहायता से उसे निकाला और दोस्तों के साथ भेज दिया। इसके बाद युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों  का कहना है कि युवक लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या देखने  गया था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा है। 

डीएसपी  रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि युवक के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें