फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में 150 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी पुलिस ने कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर निवासी युवक से 150 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एएसआई योगेंद्र टीम के साथ आनी-निगान मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सोमवार रात करीब पौने दो बजे नेवी के बड़ा नाला के पास एक व्यक्ति पिठू बैग लेकर पैदल चल रहा था।
इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका। जब उन्होंने बैग की तलाशी ली तो उससे 150 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान दीपक कुमार, (27) निवासी तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें