फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सर्वपल्ली संस्थान के प्रशिक्षुओं ने सीखी योग क्रियाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना (नोगली) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस दौरान तीन दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में डॉ. सीमा भारद्वाज ने योग की सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास करवाया। वहीं दूसरे सत्र का प्रारंभ सदगुरु की ओर से स्थापित ईशा फाउंडेशन कोयम्बटूर तमिलनाडु के योग आचार्य अथीर ने कुछ मजेदार खेल के साथ किया। इसके बाद उन्होंने ध्यान प्रक्रिया का अभ्यास करवाया और ध्यान के चमत्कारी परिणामों के विषय में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मानवीय मन की असीमित क्षमताओं और मानसिक शांति को बढ़ाता है। ईशा फाउंडेशन के योग प्रशिक्षकों ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करने की एक वैज्ञानिक एवं समग्र जीवन-पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनाव, चिंता और अनेक जीवनशैली संबंधी रोगों से दूर रहकर स्वस्थ, संतुलितए प्रसन्न और सकारात्मक जीवन जी सकता है।
विज्ञापन


योग के तीसरे व अंतिम सत्र का आयोजन योगाचार्या रिया व आर्यन ने किया। सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, अर्धचक्रासन एवं शशांकासन, धनुरासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया गया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, एकाग्रता, आत्मविश्वास और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन जीने की कला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें