फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दोस्तों के साथ चूड़धार घूमने जा रहा युवक की शालवी नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने उतरा था पांवटा का जतिन
विज्ञापन

मोहाली की एक कंपनी में करता था काम, शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(राेहड़ू)। दोस्तों के साथ मोहाली से चूड़धार जा रहे एक युवक की शालवी नदी में डूबने से मौत हो गई। नेरवा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की शिनाख्त सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के राजपुर के अम्बोया गांव निवासी 23 वर्षीय जतिन शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मोहाली की एक कंपनी में काम करने वाले पांच दोस्त कार में सवार होक शिरगुल महाराज के दर्शन करने के लिए चूड़धार जा रहे थे। शनिवार शाम नेरवा से सात किलोमीटर पहले रुक गए और गर्मी से राहत पाने के लिए शालवी नदी में नहाने के लिए उतर गए। पांचों में से सिर्फ एक युवक को ही थोड़ा बहुत तैरना आता था। लिहाजा, वह तैरने लगा, जबकि अन्य नदी के किनारे ही रहे। तैरते-तैरते वह युवक कब नदी के बीच गहरे पानी में जा पहुंचा, उसे पता नहीं चला। गहरे पानी में अचानक वह डूबने लगा। उसे डूबते देख दोस्तों ने शोर मचाया। जब तक स्थानीय युवकों ने उसे नदी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नेरवा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को नेरवा अस्पताल पहुंचाया और युवक के परिजनों को सूचना दी। प्रशासन की ओर से नेरवा के तहसीलदार कुश कुमार ने 25 हजार रुपये की राशि तत्काल सहायता के रूप में परिजनों को प्रदान की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें