फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नए टैंक में जमा नहीं हो रहा पानी, एक महीने बाद धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन
दलगांव में बना दो लाख लीटर पानी का नया टैंक
विज्ञापन
लोगों की मांग पर दो लाख लीटर टैंक का करवाया निर्माण, अभी पाइप लाइन भी नहीं बिछाई गईं
विज्ञापन

ग्रामीण चिंतित, गांव में अभी पेयजल संकट, महायज्ञ में कैसे होगी पानी की व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। दलगांव में पेयजल सुविधा के लिए बनाए गए दो लाख लीटर के टैंक की सतह में एक बूंद पानी जमा नहीं हो रहा। एक महीने बाद इस गांव में चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भूंडा आयोजित हो रहा है। इस कारण पानी को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीण अभी भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। अब ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिख कर इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देवता बकरालू मंदिर कमेटी का कहना है कि जल शक्ति विभाग ने धार्मिक आयोजन के लिए लोगों की मांग पर दो लाख लीटर पानी के टैंक का निर्माण करवाया। अभी तक टैंक के लिए पानी की लाइन नहीं बिछी है। लोगों ने टैंक की जांच के लिए अस्थायी तौर पर पानी की पाइपों से पानी भरना शुरू किया, तो उसकी सतह के चारों ओर से पानी बाहर निकलने लगा। उसके बाद पूरे गांव में विभाग के प्रति नाराजगी है। मंदिर कमेटी ने मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री, मुख्य अभियंता जल शक्ति विभाग और एसडीएम रोहडू को पत्र लिख कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दो जनवरी से गांव में धार्मिक अनुष्ठान
दलगांव के देवता बकरालू मंदिर में दो जनवरी से 40 साल बाद भूंडा महायज्ञ का आयोजन तय हो गया है। इस अनुष्ठान में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है, लेकिन गांव में अभी पेयजल संकट चल रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से आग्रह करके अनुष्ठान के लिए नए टैंक के निर्माण की मांग की। टैंक बनने के बाद जब जांच की गई, तो उसमें पानी नहीं भर रहा। अब पूरा गांव चिंतित है। देवता बकरालू मंदिर कमेटी के मोतमीन रधुनाथ जामटा ने कहा 16 नवंबर को मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत की गई है। अनुष्ठान में पेयजल व्यवस्था कमेटी के प्रभारी ईश्वर सिंह बांश्टू के बताया कि जल शक्ति विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। गांव में अभी लोगों को पीने के लिए पेयजल संकट है। अब टैंक फटा होने का पता चलने के बाद पूरा गांव परेशान है। टैंक के लिए अभी पाइपलाइन भी नहीं बिछाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलगांव में बना पेयजल का नया टैंक फटा हुआ पाया गया है। इसकी शीघ्र मरम्मत की जाएगी। इसके लिए पानी की पाइपें बिछने का काम भी शुरू किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान से पहले पानी दिया जाएगा, इसलिए मामला इतना गंभीर नहीं है। ई. यशपाल ठाकुर अधिशासी अभियंता जल शक्ति मंडल रोहडू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें