फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरमंड के कई गांवों में 15 दिन बाद मिल रहा पेयजल

विज्ञापन
water problem in many villages of Nirmand
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। निरमंड विकास खंड के कई गांवों में 10-15 दिन बाद ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। किसान सभा निरमंड ने विभाग को चेताया है कि यदि जल्द क्षेत्र में पेयजल समस्या का निवारण नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा इकाई निरमंड ने जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता को पेयजल समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। सभा के अध्यक्ष देवकी नंद और महासचिव जगदीश ने कहा कि निरमंड में पेयजल समस्या के चलते हजारों ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र में कई गांव ऐसे हैं, जहां 10 से 15 दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाए गए पुराने पाइपों में जंग लग गया है।
ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जलशक्ति विभाग समस्या को लेकर गंभीर नहीं है और पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रहा है। किसान सभा ने कुर्पण कूहल की तुरंत मरम्मत करने, क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं का कार्य समय पर पूरा करने, सभी गांवों में रोजाना पेयजल मुहैया करवाने और पुराने पेयजल पाइपों को बदल कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने चेताया कि यदि 15 दिन में पेयजल समस्या के निवारण को लेकर कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जलशक्ति विभाग की होगी। इस अवसर पर परस राम, सनी, दुर्गा सिंह, रूप लाल, श्याम लाल, चमन लाल, कुलदीप, कांता देवी, उषा देवी, फूला देवी, रीना देवी, राज कुमारी, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें