फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वॉलीबाल और कबड्डी स्पर्धा के ट्रायल 10 को

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी विस क्षेत्र से चार-चार टीमों को होगा चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में होने वाली वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आनी विधानसभा क्षेत्र से चुनी जाने वाली वॉलीबाल और कबड्डी की चार-चार टीमों के लिए 10 अक्तूबर को आनी के राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे से ट्रायल होंगे।

ट्रायल जिला परिषद कुल्लू अध्यक्ष पंकज परमार और जिला खेल अधिकारी कुल्लू कविता ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित होंगे। आनी विधानसभा क्षेत्र के खेल प्रभारी नवल ठाकुर ने कहा कि कुल्लू के अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान होने वाली वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 16-16 टीमें भाग लेंगी। इसमें हर विधानसभा क्षेत्र से चार-चार टीमों का ट्रायल के बाद चयन होगा। ट्रायल देने वाली हर टीम में केवल आनी विधानसभा क्षेत्र के ही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। आनी विधानसभा क्षेत्र से बाहर के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आनी विधानसभा क्षेत्र के आनी, निरमंड उपमंडलों के सभी वॉलीबाल खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वे अपनी बेहतरीन टीमें बनाकर या व्यक्तिगत आकर ट्रायल में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें