फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बस रूट बदलने पर भड़के ग्रामीण, सड़कों पर उतरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर-दलाश-नित्थर बस को मोईन भेजने से परेशानी, अंधेरे में घर पहुंच रहे यात्री और विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)।
रामपुर-दलाश-नित्थर बस को मोईन गांव के रास्ते भेजे जाने से दलाश क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्र की जनता ने परिवहन निगम रामपुर को चेतावनी दी है कि यदि बस को जल्द पुराने रूट पर नहीं चलाया गया, तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। करीब 90 किलोमीटर लंबे रामपुर-दलाश-नित्थर रूट पर दोपहर 2:00 बजे रामपुर से चलने वाली यह बस कई पंचायतों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण परिवहन साधन है। ग्रामीणों का कहना है कि बस को मोईन भेजे जाने के बाद यह अपने निर्धारित गंतव्य तक देर से पहुंच रही है। इस कारण यात्रियों को रात में घर लौटना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल और आईटीआई के विद्यार्थियों को हो रही है। दलाश क्षेत्र के कई विद्यार्थी इसी बस से अपने घर लौटते हैं। बस के मोईन रूट पर चलने से उन्हें अंधेरे में पैदल घर जाना पड़ रहा है। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि अंधेरे में किसी विद्यार्थी के साथ जंगली जानवर की घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी परिवहन निगम की होगी। दलाश पंचायत प्रधान आशा वर्मा, डिंगीधार पंचायत प्रधान सपना, व्युंगल पंचायत प्रधान हरदयाल, बीडीसी सदस्य देवराज चौहान, मेहर चंद, सुभाष, एनडी ठाकुर और जिया लाल ने परिवहन निगम से बस को पुरानी व्यवस्था के अनुसार चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बसों की कमी से रूट प्रभावित
उधर, रामपुर बस अड्डा प्रभारी स्वरूप चंद ने बताया कि बसों की कमी के कारण कुछ रूट प्रभावित हुए हैं। रामपुर-दलाश-नित्थर बस को फिलहाल कुछ समय के लिए मोईन गांव भेजा गया है। नई बसें उपलब्ध होते ही सेवा को दोबारा पुराने रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें