फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 100 मीटर दौड़ में वान्या और मान्विक पहले स्थान पर

विज्ञापन
डीएवी स्कूल दत्तनगर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
डीएवी दत्तनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

रामपुर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल दत्तनगर में वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। रामपुर जल विद्युत परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर खेलकूद प्रतियोगिता को आगाज किया। विद्यालय के एनसीसी और चारों सदनों के छात्रों ने मार्च पास्ट किया।
12वीं के सिद्धांत ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। इसके बाद विद्यालय की छठी से नौंवी की छात्राओं ने आकर्षक लोकनृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कक्षा तीसरी के छात्रों द्वारा सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता से हुआ। छात्रा वर्ग में कक्षा तीसरी में वान्या प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और सनाया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथी में यशिका ने पहला, दिशिता ने दूसरा और नियती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पांचवीं में मान्या ने प्रथम, निवृत्ति ने द्वितीय और चारवी ने तीसरा, छठी की तेजल ने पहला, सान्वी कंवर ने दूसरा और अन्वेशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मान्विक ने प्रथम, अभिनव ने द्वितीय और अभिमन्यु ने तृतीय स्थान हासिल किया। चौथी में अद्वितीय ने पहला, सुहान ने दूसरा और रेयांश ने तीसरा, पांचवीं के अथर्व ने पहला, प्रनील ने दूसरा और विहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छठी में प्रथम ने पहला, रक्षित ने दूसरा और एमी खाची ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा सात में विहान ने प्रथम स्थान, द्वितीय आरुष और संयम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में तीसरी में समायरा ने पहला, आयरा नाहटा ने दूसरा और मिशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में तीसरी की समायरा ने प्रथम, इक्षिता ने द्वितीय स्थान पाया। छात्र वर्ग में ईशान वर्मा ने पहला, तनिश मेहता ने दूसरा और नेहान अटल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में तीसरी की अमायरा ने प्रथम, गुंजन ने दूसरा और अनुष्का ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथी की उपासना ने पहला, दिशिता ने दूसरा, यशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। पांचवीं में निवृत्ति ने पहला, मान्या ने दूसरा और प्रण्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छठी की अद्विका ने पहला, जन्नत ने दूसरा और रोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सातवीं में आराध्या ने पहला, भविका ने दूसरा और प्रियांशी, कृतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में ऊंची दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी के मितांश ने पहला, अर्णव ने दूसरा और कियान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चौथी के रुद्र ने पहला, शाश्वत ने दूसरा और अव्यांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पांचवीं के प्रनील ने पहला, मनन ने दूसरा और उदय सूर्यांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छठी में निर्भय सिंह ने पहला, कनिष्क ने दूसरा और प्रथम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सातवीं में आयुष ने प्रथम, आरुष वर्मा ने द्वितीय और आरुष बोटियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या डॉ. मुक्ता चौहान ने विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण पदक, रजत पदक और ताम्र पदक से नवाजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें