फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एनएच समेत दर्जनों सड़कें अवरुद्ध, बसों की आवाजाही ठप

विज्ञापन
मौसम साफ होने के बाद बर्फ से ढके दुर्गम गांव मुनिश का सुंदर दृश्य - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल और आनी उपमंडल के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी से क्षेत्र के हजारों लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। नारकंडा में 45 सेंटीमीटर ताजा हिमपात होने से ऊपरी हिमाचल के दो नेशनल हाईवे समेत दर्जनों सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध है।
विज्ञापन

बंद सड़कों को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग ने भी युद्धस्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। कई ग्रामीण सड़कों में अधिक बर्फबारी होने से सड़क बहाल करने में अभी समय लग सकता है। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण जहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया है वहीं हजारों लोगों को आवाजाही में भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। शनिवार को रामपुर और किन्नौर में मौसम साफ रहा, लेकिन नेशनल हाईवे-5 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।
नारकंडा में भारी बर्फबारी होने से परिवहन निगम की बसों को वाया धामी होकर शिमला भेजा जा रहा है। वहीं, जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी से नेशनल हाईवे 305 यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। 69 पंचायतों के हजारों लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। रामपुर रोहडू़ वाया तकलेच, देवठी, मझाली, मुनीश, दरकाली, फांचा, किन्फी, किन्नू, मशनू, थड़ा, खोलीघाट, खमाड़ी, कोटगढ़ सहित दर्जनों ग्रामीण रूटों पर भारी बर्फबारी के कारण बसों को आधे रास्तों तक ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम रामपुर के आरएम प्रेमचंद कश्यप ने बताया कि नारकंडा और जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी से दो नेशनल हाईवे यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि अन्य ग्रामीण रूटों पर जहां तक बहाल है, वहां तक बसों को भेजा जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें