फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरावती और ज्यूरी में चरस के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना कुमारसैन और झाकड़ी के तहत पुलिस ने 1.190 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहला मामला पुलिस थाना कुमारसैन का है। यहां संपर्क मार्ग घरावती के पास बुधवार सुबह पुलिस ने नाका लगाया था। सुबह करीब 11:45 बजे जोगशा से ओडी की ओर आ कार को पुलिस ने शक के आधार पर रोका और वाहन की तलाशी ली।
इस दौरान कार चालक एवं मालिक टीकम राम उर्फ टोनू निवासी खनोटा, डाकघर निशानी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू से 1.135 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में झाकड़ी पुलिस को ज्यूरी के भेड़ प्रजनन केंद्र के समीप देखकर एक व्यक्ति घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को दबोचा और उसकी तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने श्याम सुंदर निवासी वीपीओ फांचा, तहसील रामपुर बुशहर से 55 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में 1.190 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें