नेरवा (रोहडू़)। नेरवा की फारेस्ट कालोनी नेरवा के समीप पार्क की गई गाड़ियों से टायर, स्टेपनी और बैटरियां उड़ाने वाले दो युवकों को नेरवा पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान ऋषभ निवासी गांव कलारा, रमेश चौहान निवासी गांव बुरेइला, डाकघर लोहारी, तहसील चकराता, जिला देहरादून उत्तराखंड शामिल है।
पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने चोरी का सामान कहां ठिकाने लगाया है। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को चौपाल कोर्ट में पेश किया जाएगा।