फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: फागू में ट्रक गिरा, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। फागू बाजार के पास शनिवार तड़के एक ट्रक क्रैश बैरियर तोड़कर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि ट्रक सड़क के नीचे मकान पर नहीं गिरा।
बताया जा रहा है कि ट्रक किन्नौर में निर्माणाधीन विद्युत परियोजना के लिए सीमेंट लेकर जा रहा था। शनिवार तड़के करीब 3 बजे फागू बाजार के पास ट्रक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गया। ट्रक और पलटता तो मकानों को नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के घरों में सो रहे लोग बाहर निकले। लोगों ने घायल चालक को हाईवे तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे ठियोग अस्पताल ले जाया गया। चालक की पहचान राजेश निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बिलासपुर में रह रहा है। ठियोग थाना पुलिस ने घायल चालक के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें