फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करें : कौल सिंह

विज्ञापन
रामपुर में भाजपा की बैठक को संबोधित करते हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
बैठक में मोदी के सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा की तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर की मासिक बैठक शनिवार को डकोलढ़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। मंडल स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। कौल सिंह ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, बीडीसी सदस्य बुद्ध सिंह, नेक राम और जिला परिषद सदस्य झाकड़ी वार्ड ममता आजाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें