फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में बनेगा ट्रॉमा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। वीरवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कोटखाई क्षेत्र का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र में ट्रॉमा सेंटर भवन के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में ट्रॉमा सेंटर को स्थापित किया जाएगा। इसमें की करीब 5.21 करोड़ रुपए का एस्टीमेट बनाया गया है।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इसको लेकर बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र के लिए संपर्क मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि कोटखाई में नवनिर्मित बस स्टैंड का अगले सप्ताह उद्घाटन परिवहन मंत्री करेंगे। कोटखाई में अभी तक पुराने बस अड्डे के स्थान पर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। नरेंद्र बरागटा ने इस क्षेत्र की जनता से जो वायदे किए थे, सभी पूरे किए जाएंगे। इसके लिए लगातार भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।
इस मौके पर एसडीएम सौरभ जस्सल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जुब्बल कोटखाई गोपाल जबैईक, रविंद्र चौहान, यशवीर जस्टा, राजेंद्र शर्मा, सुंदर चौहान और रिंकू घालटा सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें