फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवदार का पेड़ काटते पकड़े दो लोग, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डुआरीथाच में वन विभाग के कर्मचारियों ने देर रात मौके पर दबोचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर वन परिक्षेत्र नोर बीट के अंतर्गत डुआरीथाच में शुक्रवार रात एक बजे अवैध रूप से देवदार का पेड़ काटने का मामला सामने आया है। पेड़ काटते हुए वन विभाग की टीम ने दो लोगों को पकड़ा है, लेकिन दो लोग वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में कुल्ले राम और दलीप कुमार गांव बछेर हैं। इनको पुलिस के हवाले कर दिया गया है जबकि दो अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहे, जिनकी पहचान दीवान और मोहर चंद के रूप में हुई है। इनसे एक कटर, कुल्हाड़ी और एक बिना लाइसेंस की बंदूक बरामद हुई है। नित्थर वन परिक्षेत्र अधिकारी गुरदयाल सिंह कायथ ने कहा कि डुआरीथाच में रात एक बजे वन रक्षक सतपाल, हितेश,तरुण और सचिन ने अपनी जान पर खेलकर इनको पकड़ा है। लकड़ी की कीमत लगभग 15 लाख आंकी गई है। उधर, डीएफओ लूहरी चमन राव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें