फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड-ठारला-सगोफा सड़क का कार्य जल्द पूरा करे विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क लोकार्पित करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड ( कुल्लू )। ठारला-सगोफा सड़क के अधूरे कार्य को जल्द पूरा करने और उद्घाटन करने को लेकर शनिवार को प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला।
विज्ञापन


जरोट, बसवारी और सगोफा के ग्रामीणों ने पंचायत उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा को मांगपत्र सौंपा। अधिशासी अभियंता के समक्ष सड़क के अधूरे कार्य को पूरा करने और शीघ्र उद्घाटन करने की मांग उठाई। इसके अलावा बागीपुल से ठारला सड़क को दुरुस्त करने की मांग भी की। उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, लायक ठाकुर, देशराज, सेस राम, विजय ठाकुर, बलदेव, आत्माराम, शकुंतला देवी, लीला देवी सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि ठारला से सगोफा सड़क का भूमि पूजन वर्ष 2016 में तत्कालीन विधायक खूब राम आनंद ने किया था, लेकिन नौ साल बीत जाने के बाद भी कार्य अभी तक अधूरा पड़ा है। ऐसे में ग्रामवासियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इस मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य जिया लाल, मोहर सिंह ठाकुर, लाल चंद ठाकुर, जगदीश, चंदेल, नंत राम, तिलक राज, प्रवीन, उमेश, शुकरू राम, गोपी चंद, मोहर सिंह, निर्मला मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने कहा कि सड़क के कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा और इसी महीने उद्घाटन करके जनता को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें