फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचोली-गौरा सड़क पर जाम बना आफत

विज्ञापन
रचोली मार्ग पर सोमवार को लगा जाम। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शहर के साथ लगते रचोली-गौरा मार्ग पर जाम की समस्या अब आफत बन गई है। वर्षों से जाम से निपटने की व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। संकीर्ण मार्ग पर बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए वाहन जाम की समस्या बढ़ा रहे हैं। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रचोली मार्ग शहर के साथ सटे होने के कारण काफी ज्यादा व्यस्त रहता है। समय के साथ सड़क पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में लोगों की संख्या में भी भारी मात्रा में इजाफा हो गया है। ऐसे में संकीर्ण मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े करने से जाम की समस्या काफी हद तक बढ़ चुकी है। क्षेत्र में पार्किंग की सुविधा न होने के चलते रोजाना जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क पर कई बार बड़े वाहनों को पास देने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। इसके चलते मार्ग पर जाम की समस्या आम हो गई है। सोमवार सुबह भी जब पिप्टी मोड़ पर एक बड़ा वाहन जा रहा था, तो सामने से आ रही गाड़ियों को पास देने के लिए समस्या हो गई। दूसरी ओर से बसों के आगमन से समस्या और बढ़ गई और काफी देर तक जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम की समस्या से निपटने के लिए न तो प्रशासन और न ही रचोली पंचायत ने कोई कदम उठाया है। प्रदीप नेगी, रंजीत नेगी, बलवंत नेगी, कृष्ण नेगी, चतर सिंह वर्मा, अंकू नेगी, विनोद, मोनिका चौहान, ललित सहित कई अन्य लोगों ने प्रशासन से जाम की समस्या को दूर करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें