फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टिपर खाई में गिरा, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी भावानगर (किन्नौर)। निचार उपमंडल के निगुलसरी में चील जंंगल के पास शनिवार देर रात को रामपुर से किन्नौर की ओर जा रहा एक टिपर एनएच 5 से गहरी खाई में जा गिरा । हादसे की सूचना रविवार सुबह चौरा स्कूल में कार्यरत शास्त्री तेनजीन दोर्ज ने पुलिस थाना भावानगर को दी।
विज्ञापन

इस हादसे में टिपर चालक सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों ही शवों को होम गार्ड, पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन टीम, एनडीआरएफ , आईटीबीपी सहित स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से गहरी खाई से निकला। दोनों ही मृतक नेपाल मूल के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की ओर से एसडीएम विमला वर्मा मौके पर पहुंच गई थी। मृतकों के आश्रितों को प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।

हादसे में टिपर में सवार दो नेपाली मूल के युवक चालक कमल पुत्र दुर्गा प्रसाद आयु 26 नेपाली और दूसरा युवक अजीत पुत्र प्रेम बहादुर आयु 28 निवासी नेपाली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। होम गार्ड, पुलिस, एनडीआरएफ , पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से शवों को गहरी खाई से बाहर निकला। प्रशासन की ओर से एसडीएम विमला वर्मा,तहसीलदार चंद्र मोहन ठाकुर, डीएसपी नरेश शर्मा, एसएचओ जगदीश ठाकुर, एसआई अजय कुमार, मुख्य आरक्षी विपिन और केवल हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंच गए थे। मृतकों के शवों का नागरिक अस्पताल भावानगर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। हादसा इतना भयानक था कि टिपर पूरी तरह चकनाचूर हो गया है और शव क्षत विक्षत हो गए हैं। रेस्क्यू टीम ने बेहद ही खतरनाक ढांक से शवों को निकाला।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विवेक चहल ने बताया कि देर रात हुए सड़क हादसे में दो नेपाली मूल के युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शवों का सिविल अस्पताल भावानगर में पास्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें