फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा में चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
three youngster arrested with chitta in nerwa
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़)। नेरवा पुलिस ने तीन युवकों को 6.64 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों युवक जिला सिरमौर के कमरऊ क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ नेरवा राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस दल में शामिल मुख्य आरक्षी गोविंद, रमेश, आरक्षी देवेंद्र, हरीश और होमगार्ड जवान मनोज राणाक्यार और दवड्डा के बीच माइल स्टोन के समीप नाकेबंदी पर थे। इस दौरान सभी वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान दवड्डा की तरफ से आ रही कार को रोककर निरीक्षण किया। इस दौरान डैश बोर्ड में छुपाकर राखी एक पुड़िया में चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनों युवकों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21,25,29-85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने पता लगाने की कोशिश कर रही है तीनों युवक नशा कहां से लेकर आए थे।
विज्ञापन

डीएसपी राजकुमार ने कहा कि पुलिस नशे के खात्मे को लेकर प्रतिबद्ध है। स्थानीय लोगों का सहयोग मिले तो पुलिस इससे भी बेहतर परिणाम दे सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के नशे के अवैध कारोबार और तस्करी की सूचना हो तो उनके मोबाइल नंबर 8894728011 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें