फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरथ में तीन महिलाएं चिट्टे के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
three women arreted with chitta in nirth
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमडल के अंतर्गत नीरथ क्षेत्र में पुलिस ने तीन महिलाओं को 27.98 चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर थाना पुलिस के एसएचओ नीरथ में स्टाफ के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान शनिवार शाम करीब 7.10 बजे उन्हें सूचना मिली कि नीरथ में महिलाएं स्थानीय युवाओं को चिट्टा बेच रहीं हैं।
पुलिस ने फौरन टीम के साथ निरथ में दबिश दी और तीन महिलाओं से 27.98 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी महिलाओं की पहचान बीना, सुमित्रा और संदीपा निवासी निरथ के तौर पर हुई है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें