दलाश क्षेत्र के व्युगल गांव में दो दिवसीय जातरा मेले के समापन पर नाटी डालती महिलाएं । संवाद
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र की व्युंगल पंचायत में दो दिवसीय जागरा मेले का मंगलवार को देव विदाई के साथ समापन हो गया। जागरा मेले में आराध्य कुईकंडा नाग देवता और बुढ़ी नागिन माता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
जागरा मेले के अंतिम दिन हजारों लोगों ने देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की लोक संस्कृति का भी भरपूर आनंद लिया। क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किए।
जागरा मेले में दूर-दूर से आए व्यापारियों ने भी जमकर व्यापार किया। यह मेला ज्येष्ठ मास की 7 और 8 प्रविष्टे को मनाया जाता है। मेले में समाजसेवी घनश्याम शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। उन्होंने लोगों को मेले की बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ दलाश पंचायत प्रधान सितेंद्र शर्मा, हुक्म चंद शर्मा, मंदिर कमेटी प्रधान मेघराम, कारदार खाची, संजीव शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। संवाद