संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। टिक्कर पंचायत के कशैनी गांव के महासू मंदिर से शातिरों ने सोने-चांदी के गहने चाेरी कर लिए हैं। आभूषणों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। मंदिर के पुजारी की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार वीरवार को महासू मंदिर के पुजारी सुरेंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि वीरवार सुबह जब पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण जिनमें चारचांदी के मोहरे, दो चांदी की छड़ी, एक सोने की छड़ी गायब थी। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चोरों ने कैमरे की डीवीआर तक चोरी कर ली है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने बताया कि मौके से सबूत एकत्र किए गए हैं। पुलिस मामले की जांंच कर रही है।