ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा ननखड़ी ने द्वितीय डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में बैंक शाखा प्रबंधक ननखड़ी जगमोहन चौहान ने ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक राज्य का बैंक है और राज्यों के लोगों के लिए ही समर्पित है। इस मौके पर दर्शन दास, राकेश चौहान, राकेश चंद, यशपाल, धर्मानंद, शकुंतला, सुलोचना आदि मौजूद रहे।