फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर में फिर टूटे घर के ताले, लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। पुलिस थाना रोहडू़ के तहत गंगानगर गांव में चोरों ने फिर घर के ताले तोड़कर सोने के गहने चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बीते एक सप्ताह के दौरान कई घरों में चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन

मिली सूचना के अनुसार देविंद्र मेहता पुत्र लायक राम गांव गंगानगर डाकघर शीलघाट ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। बताया कि 10 नवंबर को घर के सदस्य पड़ोसी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात को जब घर लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे।। घर के अंदर जाकर देखा तो सोने के गहने गायब मिले। गहनों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। इससे पहले कुई, समरकोट सहित कई गांवों में चोरी की घटनाएं बीते एक सप्ताह के दौरान सामने आ चुकी हैं।
डीएसपी रोहडू़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। अन्य मामलों की भी पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें