फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई से चोरी लकड़ी के स्लीपर कुल्लू में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई की रामनगर पंचायत के अंतर्गत फनेल गांव से चोरी हुए 80 लकड़ी के स्लीपर पुलिस ने कुल्लू से बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल दो वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गंगा राम निवासी गांव फनेल ने 80 स्लीपर निर्माणाधीन मकान में रखे थे। इसी बीच 23 मार्च की रात को लकड़ी चोरी हो गई। इसकी सूचना गंगाराम को दूसरी सुबह लगी। इसके बाद गंगाराम आसपास क्षेत्र में चोरी हुई लकड़ी को ढूंढता रहा। स्लीपर नहीं मिलने के बाद 26 मार्च को उन्होंने इसकी सूचना कोटखाई पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई।
इसके बाद कोटखाई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मामले से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने सर्च अभियान तेज किया। इसके बाद पुलिस ने चोरी की गई लकड़ी को कुल्लू के गांव बायल से बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल दो वाहनों को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान मीर हमजा निवासी निरथ और गुलाम शब्बीर निवासी वजीर बावड़ी रामपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां उसे उन्हें 30 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। तारीख तक रिमांड पर लिया गया है। कोटखाई थाना प्रभारी मदनलाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी लकड़ी के 80 स्लीपर बरामद कर लिए गए हैं। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गय है। चोरी की गई लकड़ी की कीमत 8 लाख रुपये आंकी गई है। इसे कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें