फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धुंदन के वार्ड-एक पसलजेरी के लिए राजकीय प्राथमिक स्कूल पसलवाला में होगा मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार(सोलन)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की ओर से विकास खंड कुनिहार के पूर्व में प्रकाशित ग्राम पंचायतों के कुछ मतदान केंद्रों के लिए आंशिक संशोधन किया गया है। इस संशोधन के अनुसार विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत धुंदन के वार्ड एक पसलजेरी के लिए संशोधित मतदान केंद्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला पसलवाला होगा।
पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला चमाकड़ी था। ग्राम पंचायत धुंदन के वार्ड दो धुंदन 1 के लिए संशोधित मतदान केंद्र अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला पसलवाला था। ग्राम पंचायत धुंदन के वार्ड तीन धुंदन 2 के लिए संशोधित मतदान केंद्र अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला घ्याणा म्याणा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी ग्राम पंचायत के वार्ड 5 बटेड़ के लिए संशोधित मतदान केंद्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला धुंदन होगा। पूर्व में यह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन था। इसी ग्राम पंचायत के वार्ड 6 गोहर व वार्ड 7 स्यारी के लिए संशोधित मतदान केंद्र अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला टुईरू था। ग्राम पंचायत कोटलु के वार्ड 5 बरसनु के लिए संशोधित मतदान केंद्र अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरसनु होगा। पूर्व में यह पंचायत घर कोटलु था। ग्राम पंचायत दांवटी के वार्ड 1 शावग के लिए संशोधित मतदान केंद्र अब महिला मंडल भवन शावग होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें