संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम चुनाव अभियान के तहत स्वास्थ्य मंत्री एवं सोलन नगर निगम के वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने वार्ड-1 देहूंघाट स्थित कांग्रेस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना ठाकुर के पक्ष में वार्ड में जाकर चुनाव प्रचार भी किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय में स्थानीय लोगों को कांग्रेस की प्रचार सामग्री समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यहां पर लोग कांग्रेस की घोषणाओं व नीतियों की जानकारी ले सकेंगे। कार्यालय में हर समय कोई न कोई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।