फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: युवाओं, किसानों-बागवानों और महिलाओं को राहत दे सरकार

विज्ञापन
नित्थर निवासी संजीव शर्मा। संवाद
विज्ञापन
बजट से लोगों की उम्मीदें, महंगाई पर लगे रोक, हर वर्ग का ध्यान
विज्ञापन

पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा ढांचा किया जाए मजबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार के बजट से रामपुर के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि महंगाई पर लगाम लगाई जाए और कृषि, बागवानी, बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाए। साथ ही पर्यटन को मजबूती मिले। बजट में युवा, किसान बागवान और महिलाएं राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं। लोगों का कहना है कि इस बजट में सरकार को हर वर्ग का ध्यान रखना चाहिए।

ओलावृष्टि से सुरक्षा के लिए मिले विशेष पैकेज
किन्नौर के बागवान ओपी नेगी ने कहा कि सेब बागवानी और कृषि को मजबूती दी जाए। रामपुर और किन्नौर क्षेत्र मुख्य रूप से सेब उत्पादन पर निर्भर है। बागवानों को बेहतर उर्वरक, कीटनाशकों पर सब्सिडी, ओलावृष्टि से सुरक्षा के लिए विशेष पैकेज और एंटी हेलनेट दिए जाएं। कोल्ड स्टोरेज की सुविधाओं में वृद्धि की जानी चाहिए। सेब कार्टन के दाम बढ़ोतरी पर रोक लगनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने, मौजूदा सड़कों के रखरखाव और कनेक्टिविटी में सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन


युवाओं के लिए स्वरोजगार के द्वार खुलें
नित्थर के संजीव शर्मा ने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए ठोस योजना बनाई जानी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोलने चाहिए। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार देने पर बल दिया जाना चाहिए, जिससे लगातार बढ़ रही बेरोजगारी पर लगाम लगाई जा सके। पर्यटन को विकसित कर युवाओं के लिए स्वरोजगार के द्वार खोलने चाहिए।
दुग्ध उत्पादकों के लिए बने ठोस योजना

रामपुर के प्रेम चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं मजबूत होनी चाहिए। रामपुर और ननखड़ी जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य केंद्रों को उन्नत किया जाना चाहिए। इसके लिए स्टाफ की नियुक्ति की जाए ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। किसानों और दुग्ध उत्पादकों के लिए ठोस योजना बनाई जाए।
स्वास्थ्य, सड़क, व पर्यटन को मिले पैकेज

आनी क्षेत्र के राजेश कुमार का कहना है कि सरकार इस बजट में क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, पर्यटन को विकसित करने के लिए विशेष पैकेज प्रदान करे। साथ ही दुर्गम क्षेत्रों में सुविधाओं की बढ़ोतरी की जानी चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

महंगाई पर रोक लगने की बने योजना

रामपुर की लीलावती ने कहा कि बजट सत्र में महंगाई पर लगाम लगाने के लिए योजना बनाई जानी चाहिए। लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता बेहाल है। महंगाई से आम जनता को घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को महंगाई पर रोक लगा कर राहत देनी चाहिए।

नित्थर निवासी संजीव शर्मा। संवाद

नित्थर निवासी संजीव शर्मा। संवाद

नित्थर निवासी संजीव शर्मा। संवाद

नित्थर निवासी संजीव शर्मा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें