रोहडू़। बी-फार्मेसी कॉलेज रोहडू़ के छात्रावास की दस छात्राएं कोराना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने सभी संक्रमित छात्राओं को गेस्ट हाउस में आइसोलेट कर दिया गया है। कई छात्राओं के एक साथ कोरोना पॉजिटिव आने से सभी छात्रों में भय का माहौल है। इसके बाद सभी छात्रावास में रहने वाली सभी छात्राओं को टेस्ट करवाए गए, जिसमें 80 छात्राओं की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जानकारी के अनुसार बी-फार्मेसी कॉलेज के छात्रावास में सोमवार को कुछ छात्राओं को हल्का बुखार था। इसके बाद 17 छात्राओं की कोरोना जांच के लिए सैंपल एकत्रित कर रोहडू़ अस्पताल में भेजे गए। यहां आठ छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद प्रबंधन ने एहतियातन अन्य सभी छात्राओं के टेस्ट करवाए, जिसमें दो और छात्राएं संक्रमित निकली हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि सभी छात्राओं का उपचार जारी है।
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में एहतियात बरतें लोग
जिला शिमला सहित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं, जिसको देखते हुए लोगों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को नियमित रूप से मास्क पहनने की अपील की है।