फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राजगढ़ में लोगों को बताए कोरोना से बचाव के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला आयुष विभाग ने भी कमर कस ली है। विभाग की ओर से जिले में शिविरों और कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को कोरोना के लक्षण और बचाव के साथ-साथ आयुर्वेदिक पद्धति से इसके उपचार के बारे में जानकारी प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

आयुष विभाग ने इसी कड़ी के तहत उपमंडल राजगढ़ में 14 से 16 अप्रैल तक चलने वाले जिला स्तरीय तीन दिवसीय बैसाखी मेले में प्रदर्शनी लगाई है। इसके माध्यम से कोरोना के दोबारा उभरते खतरे से निपटने के लिए आयुर्वेदिक पद्धति से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपाय, त्रिसूत्र आयुर्वेद, औषधीय पौधों के उपयोग, गेहूं के ज्वार, एक्यूप्रेशर, ऋतुचर्या और योग के बारे में आयुर्वेदिक चिकित्सक, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी और योगा गाइड लोगों को जानकारी दे रहे हैं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजन सिंह ने बताया कि राजगढ़ में तीन दिवसीय मेले के दौरान आयुष विभाग की ओर प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें लोगों को कोविड से बचाव और दवाइयां लेने बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने प्रदर्शनी में उपमंडल आयुष अधिकारी डॉ. मंजू, डॉ. दीपिका, डा. अरविंद, एपीओ राजेंद्र और निशांत सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें