फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोकनृत्य में ज्यूरी-क्यार महिला मंडल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रस्साकशी में शिवालिक महिला मंडल बटाली रहा अव्वल
विज्ञापन

देलठ को पटकनी देकर बठारा टीम बनी वॉलीबॉल की विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शिवालिक युवक मंडल बटाली की ओर से आयोजित ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में ज्यूरी-क्यार महिला मंडल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला मंडल बटाली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में शिवालिक महिला मंडल बटाली ने प्रथम और महिला मंडल पाटी बसाहरा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में बठारा की टीम विजेता और देलठ की टीम उपविजेता बनी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी जितेंद्र धीमान और राजेश नेगी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवक मंडल को 51 हजार रुपये और महिला मंडल को 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। विशेष अतिथि कर्मदेव शर्मा ने युवक मंडल को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। मेला कमेटी साराग के सचिव ओम प्रकाश नेगी ने भी 11 हजार रुपये का योगदान दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सराहन महेंद्र सिंह जैन और ममता आजाद ने भी युवक मंडल को 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की। शिवालिक युवक मंडल बटाली के अध्यक्ष कुशाल पाल भारद्वाज ने कहा कि समस्त गांववासियों ने भी आयोजन में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें