फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देलठ और गोपालपुर ने जीते वॉलीबॉल मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाली में रस्साकशी प्रतियोगिता रहेगी आकर्षण
विज्ञापन

वॉलीबॉल में विजेता टीम को मिलेगी 25 हजार की इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शिवालिक युवक मंडल बटाली की ओर से ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बटाली मैदान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल के अलावा लोक नृत्य और महिला रस्साकशी स्पर्धा होगी।
शनिवार को वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले खेले गए। देलठ और मघारा के मध्य मैच खेला गया, जिसमें देलठ ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं गोपालपुर ने बसाहरा को हराकर विजय हासिल की। समाजसेवी गोविंद राम शर्मा और हरिओम अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि रहे। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष कुशाल पाल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना की और कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता करवाने से खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने के लिए मंच मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने कहा कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में किन्नौर, आनी, निरमंड, करसोग, कुमारसैन, ननखड़ी और रामपुर बुशहर की टीमें दमखम दिखा रही हैं। विजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 12 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 1100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि द्वितीय स्थान पर रहने वाले दल को पांच हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। महिला रस्साकशी प्रतियोगिता की विजेता टीम को आठ हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को चार हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
इस मौके पर उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सचिव सुरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा, मुख्य सलाहकार दिनेश शर्मा और सलाहकार दीवान चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें